SCO Summit में शहबाज शरीफ पड़े अकेले! मोदी से नहीं हुई मुलाकात, 8 तस्वीरों ने खोला राज

Published : Sep 01, 2026, 02:20 PM IST

1 सितंबर को बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ अलग-थलग सबसे पीछे नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी से उनकी मुलाकात नहीं हुई। वहीं मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले।

1/8

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया की नजरें भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों पर भी टिकी रहीं। इस दौरान पीएम मोदी जहां पुतिन-जिनपिंग से मिलते दिखे, वहीं पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ गुमसुम और अलग-थलग दिखे।

2/8

ग्रुप फोटो और सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और शहबाज शरीफ के बीच किसी तरह की बातचीत या हैंडशेक की तस्वीर सामने नहीं आई।

3/8

दूसरी ओर, बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गर्मजोशी के साथ मिले।

4/8

पीएम मोदी ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ हल्के-फुल्के पल साझा किए। तीनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।

5/8

वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए उनके पीछे-पीछे चलते दिखाई दिए। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कोई उन्हें भाव देता नहीं दिख रहा।

6/8

तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने की कोशिश करते पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ।

7/8

ग्रुप फोटो सेशन के दौरान भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुख्य कतार से अलग रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साइड में गुमसुम से खड़े नजर आए।

8/8

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत दूसरे वर्ल्ड लीडर्स के साथ गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.