Sagar Poisonous Liquor CASE : मध्य प्रदेश के सागर जिले की पुलिस ने जहरीली शराब कांड के एक आरोपी मुठभेड़ और हॉफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान शिवंजय राजपूत नाम के इस बदमाश के पैर में गोली लगी है।
1/5
यह गिरफ्तारी अवैध शराब कांड के सिलसिले में हुई है, जिसमें राजपूत पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले के लिए 30,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
2/5
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।शिवांजय ने तीन गोलियां चलाईं थीं।
3/5
पुलिस ने बताया कि घायल होने के बाद राजपूत को इलाज के लिए सागर की जिला अस्पताल ले जाया गया। यह कार्रवाई सागर के एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशों पर की गई।
4/5
बता दें कि सागर त्रासदी पर सीएम मोहन यादव ने प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और यह साफ कर दिया है कि किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा।
5/5
सागर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन सरकारी आंकड़े के मुताबिक, इस त्रासदी में 16 लोगों की जान गई है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.