वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के अलावा अपने डैशिंग लुक्स के लिए भी चर्चा में रहते हैं। आइए, आज आपको दिखाते हैं शुभमन गिल की 10 तस्वीरें, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।
1/10
शुभमन गिल दुनिया के फेमस युवा क्रिकेटर्स में से एक हैं। मैदान पर उनकी शानदार बल्लेबाजी के साथ साथ ऑफ फील्ड उनका स्टाइलिश अंदाज भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है।
2/10
सोशल मीडिया पर शुभमन गिल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस तस्वीर में वह व्हाइट पैंट और ब्लू शर्ट पहने समुद्र किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह कैजुअल लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।
3/10
शुभमन गिल की पर्सनैलिटी का एक खास अंदाज उनका क्लीन शेव लुक भी है। इस ब्लैक सूट में वह बेहद स्मार्ट और डैशिंग नजर आ रहे हैं।
4/10
शुभमन गिल का लाइट ब्लॉन्ड हेयर वाला फंकी अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। उनका यह लुक देखकर आप भी कहेंगे कि बंदे में बात तो है!
5/10
कहते हैं, 'दो भाई, दोनों तबाही!' यह लाइन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर बिल्कुल फिट बैठती है। तस्वीर में दोनों सोफे पर बैठकर स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं।
6/10
शुभमन गिल का डेनिम लुक भी काफी कूल है। डेनिम शर्ट और डेनिम पैंट पहने वह एक पेड़ के पास खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक काफी कैजुअल और ट्रेंडी है।
7/10
शुभमन गिल का यह रॉयल और एलिगेंट अंदाज भी आपको पसंद आएगा। टक्सीडो सूट, आंखों पर चश्मा और स्टाइलिश पोज उनके लुक को और शानदार बना रहे हैं।
8/10
इंडियन अटायर में भी शुभमन गिल का अंदाज देखते ही बनता है। मैरून कलर की बंदगले वाली शेरवानी में उनका लुक किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं लग रहा है।
9/10
शुभमन गिल का यह क्यूट स्पेक्स लुक भी आपको जरूर पसंद आएगा। तस्वीर में वह ब्लैक कलर के चश्मे लगाए हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर दिख रहे डिंपल उनकी मुस्कान को और खास बना रहे हैं।
10/10
बता दें कि शुभमन गिल मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और मैदान के बाहर अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनैलिटी और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.