17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, 5 तस्वीरों में देखें कैसी हो गई हालत

Published : Jul 14, 2026, 06:42 PM IST

सामाजिक कार्यकर्ता और कॉकरोच पार्टी को सपोर्ट करने वाले सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 17 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी है। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उनका ब्लड प्रेशर नीचे आ रहा है। लेकिन अनशन नहीं तोड़ रहे हैं। वह 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं।

1/5

सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक में गड़बड़ी के मामले को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

2/5

मंगलवार को डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और सेहत को लेकर चिंत जताई। उनका 8.5kg वजन कम हो गया है। जब हड़ताल शुरू की थी तब वेट वजन 67 किग्रा था।

3/5

सोनम वांगचुक को सपोर्ट करने के लिए अरविंद केजरीवाल से लेकर अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता जंतर मंतर पर पहुंचे।

4/5

बता दें कि जब उनकी हालत कमजोर होने लगी तो CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने उनसे अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने साफ मना कर दिया।

5/5

बता दें कि इससे पहल भी वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। 170 दिन जेल में भी रहे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.