21वें दिन क्या हुआ? 10 तस्वीरों में देखिए जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को कैसे ले गई पुलिस

Published : Jul 18, 2026, 11:12 AM IST

21 दिन की भूख हड़ताल के बाद जंतर-मंतर पर अचानक क्या हुआ? दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले गई? हाईकोर्ट के आदेश, बिगड़ती सेहत और विरोध के बीच 10 फोटों में देखिए पूरे घटनाक्रम का सच।

1/10

20 दिन की भूख हड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई। जानिए पूरा घटनाक्रम।

2/10

दिल्ली पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश और मेडिकल सलाह के बाद बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

3/10

शनिवार सुबह पुलिस के पहुंचते ही प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने नारेबाजी की और कार्रवाई का विरोध किया।

4/10

DCP ने कहा कि मेडिकल देखभाल के लिए वांगचुक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया और पूरी कार्रवाई संयम के साथ की गई।

5/10

डॉक्टरों के अनुसार लगातार उपवास के कारण उनका वजन 8 किलो से ज्यादा घट चुका था और हालत लगातार कमजोर हो रही थी।

6/10

दिल्ली हाईकोर्ट ने रोजाना मेडिकल जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

7/10

गीतांजलि जे. आंग्मो ने कहा कि परिवार और इलाज कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना कोई चिकित्सा प्रक्रिया न की जाए।

8/10

आंदोलन से जुड़े नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि इससे उनका आंदोलन नहीं रुकेगा।

9/10

20 जुलाई का ऐलान बरकरार: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च की योजना फिलहाल जारी रहेगी।

10/10

आंदोलन का रुख बदला: डिपके ने एलान किया कि इस कार्रवाई के बाद अब वे धर्मेंद्र प्रधान के बजाय सीधे पीएम नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगेंगे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.