नीट पेपरलीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन तो शांत हो गया है। लेकिन देशभर में पेपरलीक को लेकर छात्र सड़क पर उतरे हुए हैं। मुंबई-रांची से लेकर पटना और जयपुर तक छात्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं।
1/10
विरोध की यह तस्वीर महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई की है। जहां मेडिकल छात्रों के साथ बीएमसी एमएआरडी के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। वहीं छात्रों का सरकार पर आरोप है कि वर्तमान में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
2/10
बता दें कि कुछ दिन पहले सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो सीजेपी मुंबई में सड़कों पर उतरेगी। मुंबई में ओपीडी सेवा बंद किए जाने के विरोध में बीएमसी एमएआरडी के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया।
3/10
जेपीएससी परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मुलाकात की।
4/10
विरोध की यह तस्वीर झारखंड की राजधानी रांची शहर की है। जहां एबीवीपी के छात्रों ने जेपीएससी परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में फिरयालाल मेन रोड पर विरोध मार्च निकाला।
5/10
यह तस्वीर राजस्थान विश्वविद्यालय की है। जहां छात्रों ने छात्र संघ चुनावों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्र प्रदर्शनकारियों को रोका।
6/10
छात्रों के विरोध की यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर की है। जहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
7/10
विरोध की यह तस्वीर महाराष्ट्र के नागपुर शहर की है, जहां जीएमसीएच के स्टूडेंट्स, रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया
8/10
यह तस्वीर संसद परिसर की है। जहां कल बुधवार को लोकसभा नेता राहुल गांधी ने राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों के लिए विरोध प्रदर्शन किया।
9/10
यह तस्वीर दो दिन पहले आई पटना शहर की है। जहां छात्रों ने मौजूदा राज्य की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्टूडेंट्स सीएम सम्राट चौधरी के आवास घेरने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
10/10
रांची में विरोध की यह तस्वीर देखिए। छात्रों ने जेपीएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.