सूरत हॉररः काजू-पनीर करी से बच्ची की मौत के बाद जागी सरकार, 6 PHOTO में रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ एक्शन

Published : Aug 19, 2026, 01:30 PM IST

मंगलवार को सूरत में काजू-पनीर करी खाने से फूड पॉइजनिंग के बाद 5 साली की एक बच्ची आर्या की मौत और 4 अन्य के अस्पताल में भर्ती होने के बाद आखिर सरकार जागी। शहर के कई रेस्टोरेंट के किचन्स का औचक निरीक्षण कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। देखें तस्वीरें..

1/6

सूरत के एक रेस्टोरेंट से मंगवाया गया खाना एक 5 साल की बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुआ। खाना खाने के बाद परिवार के पांच सदस्य बीमार पड़ गए। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि इलाज के दौरान पांच साल की आर्या की मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने तत्काल शहर के रेस्टोरेंट्स के औचक निरीक्षण का आदेश दिया।

2/6

सूरत की रनुजाधाम सोसाइटी में रहने वाले कलसारिया परिवार ने शीतल रेस्टोरेंट से काजू-पनीर करी मंगवाई थी। 16 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अशोकभाई कलसरिया और उनकी एक बेटी को पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया। कुछ समय बाद परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत भी खराब हो गई।

3/6

कलसारिया फैमिली के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान 5 साल की आर्या की मौत हो गई। आर्या के पिता अशोकभाई, उनकी पत्नी और उनकी दो बेटियों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि परिवार के सदस्यों को फूड पॉइजनिंग हुई है।

4/6

घटना के बाद सूरत में हड़कंप मच गया। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने मामले की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल और सूरत नगर निगम के अधिकारी डॉ. उमरीगर के साथ चर्चा कर अधिकारियों को शीतल रेस्टोरेंट सील करने का आदेश दिया।

5/6

इसके साथ ही गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने शहर के अन्य रेस्टोरेंट्स पर भी छापा मार औचक निरीक्षण करने को कहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

6/6

सूरत के कलसारिया परिवार का आरोप है कि उन्होंने शीतल रेस्टोरेंट से काजू-पनीर करी ऑर्डर की थी। इसे खाने के बाद अचानक परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में अस्पताल में 5 साल की आर्या ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की जांच में फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.