Surat Market Fire: सिर्फ ₹10 हजार के लिए लगाई आग, हुआ ₹24 करोड़ का नुकसान! 9 PHOTOS में पूरी कहानी

Published : Sep 22, 2026, 10:48 AM IST

सूरत के संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में ₹24 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आग का राज खुला। पुलिस के मुताबिक, महज ₹10 हजार बकाया वेतन से नाराज पूर्व अकाउंटेंट ने ₹150 का पेट्रोल खरीदकर 24 करोड़ की संपत्ति में आग लगाई। 9 PHOTOS में अब तक की पूरी कहानी।

1/9

9 सितंबर की रात गुजरात के सूरत शहर में स्थित संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। (फोटो: आग लगी बिल्डिंग और मुख्य आरोपी)

2/9

जांच में पुलिस ने पूर्व अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले का नाम सामने आया। क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान की।

3/9

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे करीब ₹10 हजार वेतन मिलना बाकी था। रकम नहीं मिलने से वह फैक्ट्री मालिकों से नाराज था। (फोटो: गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगता आरोपी)

4/9

आरोपी अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले के मुताबिक, उसने 8 सितंबर की रात ₹150 का पेट्रोल खरीदा और उसे प्लास्टिक की बोतल में भरकर बैग में रखकर फैक्ट्री पहुंचा।

5/9

विनोद करीब साढ़े 12 बजे तक मार्केट में रुका रहा। जब उसे लगा कि पूरा बाजार खाली हो चुका है, तब उसने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

6/9

दुकान के बाहर रखे कपड़ों के पार्सल में आग लगाने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं। कई दुकानों में रखा करोड़ों का सामान इसकी चपेट में आ गया।

7/9

इस घटना में 14 दुकानदार प्रभावित हुए। पुलिस के मुताबिक, आग से कुल नुकसान ₹24 करोड़ से ज्यादा का बताया गया है। (फोटो: दुकान के अंदर जला हुआ सामान)

8/9

घटना के बाद वह सिर पर कपड़ा बांधे हुए पेट्रोल छिड़कते और वहां से भागते हुए दिखा। अगले दिन न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया से आरोपी को CCTV और FIR की जानकारी मिली। इसके बाद वह मोबाइल बंद कर पत्नी-बच्चे के साथ खाटूश्याम और फिर अयोध्या चला गया।

9/9

रविवार को सूरत लौटने के बाद मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (फोटो: बीच काले शर्ट पहने खड़ा आरोपी)

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.