इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरेश रैना ने लिखा, “Like father, like son! And so, our cricket journey begins…” उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की नजरों से क्रिकेट के खेल की खुशी, उत्साह और मासूमियत को एक बार फिर महसूस करने के लिए उत्साहित हैं। रैना अपने बेटे के साथ मिलकर क्रिकेट से जुड़ी खूबसूरत यादें बनाना चाहते हैं।