भारतीय टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट का कैप्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
1/8
सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी डेली रूटीन के अलग-अलग पल शेयर करते नजर आ रहे हैं।
2/8
पोस्ट की गई दो तस्वीरों में सूर्यकुमार अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ बेहद प्यारे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। कहीं वह बेटी का हाथ थामे नजर आते हैं, तो कहीं उसके बाल संवारते हुए दिखते हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि वह फादरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं।
3/8
हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर की हो रही है जिसमें सूर्यकुमार एक व्हाइट बोर्ड पर 'रख विश्वास' लिखते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस मैसेज को उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद से जोड़कर देख रहे हैं।
4/8
टी20 टीम की कप्तानी और टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव पूरी तरह पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो उनके फिटनेस पर लगातार फोकस को दिखाती हैं।
5/8
बता दें कि इसी साल 7 मई 2026 को सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ था। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी और अब वे अपने परिवार के साथ इस नए सफर का आनंद ले रहे हैं।
6/8
सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एशिया कप से पहले वह एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
7/8
उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाली। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। ऐसे में सूर्यकुमार की वापसी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
8/8
सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे सफल टी20 कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। अब फैंस को उम्मीद है कि 'रख विश्वास' का उनका मैसेज जल्द ही मैदान पर भी सच साबित होगा।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.