Teachers Day Special: कौन हैं भारतीय क्रिकेटर्स के गुरु, जिन्होंने सिखाईं क्रिकेट की बारीकियां?

Published : Sep 05, 2026, 08:28 AM IST

Teachers Day Special: हर कामयाब खिलाड़ी के पीछे एक ऐसा गुरु जरूर होता है, जो उसकी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा दिखाता है। आइए टीचर्स डे पर जानते हैं उन क्रिकेट गुरुओं के बारे में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के सितारों को निखारने में अहम भूमिका निभाई

1/7

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी के शुरुआती क्रिकेट सफर में उनके स्कूल कोच केशव रंजन बनर्जी की अहम भूमिका रही। बनर्जी ने स्कूल के दिनों में धोनी की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

2/7

शुभमन गिल के क्रिकेट सफर में उनके पिता लखविंदर सिंह की भूमिका सबसे शुरुआती और महत्वपूर्ण रही। गिल के पिता खुद उन्हें गेंदबाजी करते थे और बचपन से ही उनके क्रिकेट प्रैक्टिस पर ध्यान देते थे। बाद में गिल को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से भी महत्वपूर्ण मेंटरशिप मिली।

3/7

महज कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के शुरुआती गुरु उनके पिता संजीव सूर्यवंशी रहे। उनके पिता ने कम उम्र में ही वैभव की प्रतिभा पहचान ली थी और घर पर उनकी ट्रेनिंग शुरू कराई। इसके बाद वैभव ने मनीष ओझा की क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग लिया।

4/7

भारतीय टीम के युवा स्टार अभिषेक शर्मा के करियर में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का योगदान बेहद खास है। युवराज, अभिषेक के मेंटॉर रहे हैं और उन्होंने उन्हें निडर होकर क्रिकेट खेलने, आत्मविश्वास बनाए रखने और मानसिक मजबूती पर काम करने में मदद की।

5/7

मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले यशस्वी जायसवाल के क्रिकेट सफर में उनके बचपन के कोच ज्वाला सिंह का योगदान बेहद अहम रहा है। ज्वाला सिंह ने यशस्वी की प्रतिभा को पहचाना, उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दी और उन्हें रहने के लिए जगह भी दी थी।

6/7

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उनकी प्रतिभा को बेहद कम उम्र में पहचान लिया था। खास बात यह है कि शुरुआत में लाड ने रोहित को एक गेंदबाज के रूप में देखा था, लेकिन बाद में उनकी बल्लेबाजी की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें बल्लेबाजी में आगे बढ़ाया।

7/7

विराट कोहली के क्रिकेट करियर में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का योगदान बेहद खास रहा है। कोहली ने कम उम्र में शर्मा से ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। राजकुमार शर्मा ने उनकी तकनीक के साथ साथ क्रिकेट के प्रति अनुशासन और खेल की समझ को भी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.