भारतीय क्रिकेट टीम इस समय खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। एक-दो नहीं, बल्कि 13 खिलाड़ी इंजरी की वजह से मैदान से दूर हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का बेंगलुरु स्थित BCCI Centre of Excellence में रिहैबिलिटेशन चल रहा है।
1/13
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय लेफ्ट थाई इंजरी से परेशान हैं। वह बेंगलुरु स्थित BCCI Centre of Excellence में रिहैबिलिटेशन और ट्रेनिंग कर रहे हैं।
2/13
युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी लेफ्ट थाई इंजरी की वजह से मैदान से बाहर हैं। वह भी बेंगलुरु में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
3/13
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से पीठ की समस्या से परेशान रहे हैं। इसी वजह से वह कई मुकाबले मिस कर चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं।
4/13
युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस समय राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। वह भी रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं।
5/13
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। इसके चलते वह बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।
6/13
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। चोट के कारण वह फिलहाल टीम से बाहर हैं।
7/13
तेज गेंदबाज आकाश दीप लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझ रहे हैं। इस चोट के कारण उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ रहा है।
8/13
युवा खिलाड़ी आशोक शर्मा भी स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से परेशान हैं। उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन BCCI Centre of Excellence में चल रहा है।
9/13
स्पिनर सुयश शर्मा इस समय घुटने की चोट से परेशान हैं। इंजरी के कारण वह क्रिकेट से दूर हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने पर काम कर रहे हैं।
10/13
युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह शोल्डर इंजरी से परेशान हैं। चोट की वजह से वह फिलहाल भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हैं।
11/13
आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रियान पराग राइट रिस्ट इंजरी से जूझ रहे हैं। इसी कारण वह फिलहाल टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।
12/13
युवा खिलाड़ी हिमांशु सिंह भी राइट घुटने की चोट से परेशान हैं। इंजरी के कारण वह घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।
13/13
साई सुदर्शन को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दाएं पैर में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.