थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए बड़े हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। एक बार में सोमवार तड़के अचानक भयानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धाऱण कर लिया। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हए हैं।
1/7
बैंकाक के बार में आग लगते ही पब धुएं के गुब्बारे से भर गया। दूसरी तरफ आग की लपटें रही थीं, कुछ ने भागकर जान बचा ली तो कुछ ने वहीं गिर पड़े।
2/7
इस भीषण अग्निकांड की जो वीडियो सामने आए हैं वह दिल दहला देने वाले हैं। साफ तौर पर पब के दरवाजे के आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है।
3/7
हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही मिनटों में इमारत चल चुकी थी। हालांकि रेस्क्यू टीम ने करीब आधे घंटे कड़ी मेहनत के बाद हादसे पर काबू पा लिया।
4/7
अभी तक यह पता नहीं चला है कि पब में आखिर किस वजह आग लगी। फिलहाल बैंकाक पुलिस और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट कारण का पता लगा रही है।
5/7
एक चश्मदीद ने बताया कि पहले उन्हें स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलते दिखा, फिर एक धमाका हुआ और हर तरफ आग और धुआं छा गया।
6/7
बता दें कि बैंकाक के जिस बार में यह हादसा हुआ है वह थाईलैंड का एक फेमस म्यूजिक पब है। जहां 24 घंटे शो होते रहते हैं।
7/7
पव में आग लगने से ना सिर्फ मौते हुईं है, बल्कि पब का फर्नीचर, दीवारें और छत पूरी तरह काली पड़ चुकी हैं। वहीं कई जगह तो छत ही उखड़ गया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.