शिक्षक दिवस पर 8 छात्रों की मौत, 5 तस्वीरों में देखिए त्रिशूर हादसे का वो भयानक मंजर

Published : Sep 05, 2026, 11:47 AM IST

Thrissur Accident : एक तरफ पूरे देशभर में 5 सिंतबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। जहां छात्र अपने टीचर को शुभकामनाएं और गिफ्ट देकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी बीच आज केरल के त्रिशूर जिले में भीषण हादसा हो गया। जहां 8 स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई।

1/5

दरअसल, यह दर्दनाक एक्सडेंट के त्रिशूर जिले के कैपमंगलम में सजहगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। जहां एक कार सड़क किनारे खड़े मालवाहक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा पनंबिकुन्नू सेंटर के पास हुआ।दुर्घटना में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई।

2/5

इस भीषण हादसे के बाद मौके के जो दृश्य सामने आए हैं, वो देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। क्योंकि कार पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। वहीं मृतक छात्रों के शवों के भी कई टुकड़े हो चुके थे।

3/5

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले युवा थे। बताया जा रहा है कि कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगलूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़ी एक लॉरी से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

4/5

शिक्षक दिवस के इस पावन पर्व पर मृतक बच्चों के घरों में मातम पसरा हुआ है। शवों की हालत देखकर लोग पुलिस भी सहम गई। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

5/5

बता दें कि हादसे का शिकार हुई कार तमिलनाडु में रजिस्टर्ड है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि कार में सवार सभी आठ लोग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र थे। वे तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.