सोमवार 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में जब खाडदाह पुलिस ने पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष को कई कथित अपराधों के सिलसिले में गिरफ्तार किया, तो भीड़ ने उन पर अंडे फेंके।
1/6
तीर्थंकर घोष पर एक करोड़ की लॉटरी छीनने और मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इस मामले में पहले भी दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
2/6
तीर्थंकर घोष को खाड़दाह थाने की पुलिस ने रविवार देर रात दक्षिणेश्वर से गिरफ्तार किया। वे पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे।
3/6
हुगली के मगरा निवासी ड्राइवर पार्थ सरकार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि नवंबर 2024 में उनकी एक करोड़ रुपये की लॉटरी तीर्थंकर घोष ने छीन ली थी।
4/6
तीर्थंकर घोष पर 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा के भी आरोप हैं। इतना ही नहीं, उन पर अवैध हथियार रखने का मामला भी दर्ज है।
5/6
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पानीहाटी से TMC उम्मीदवार के रूप में तीर्थंकर घोष खड़े थे, जिन्हें भाजपा की रत्ना देवनाथ ने हराया था।
6/6
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद TMC के निर्मल घोष और उनके बेटे तीर्थंकर के खिलाफ भ्रष्टाचार और रंगदारी की कई शिकायतें दर्ज हुई थीं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.