तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंगलवार को 'पेरुन्थलईवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम' का विस्तार किया है। नाश्ता योजना के उद्घाटन के दौरान की सीएम विजय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनकी लोग खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
1/7
इस योजना के विस्तार के दौरान ना सिर्फ सीएम विजय ने बच्चों के साथ भोजन किया, बल्कि उनको अपने हाथों से परोसा भी..
2/7
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का यह कार्यक्रम चेन्नई के थिरुवनमियूर स्थित गांधी ग्रामम के चेन्नई सेंट्रल स्कूल में पेरुंथलाइवर कामराजर में आयोजित था। नाश्ता योजना के उद्घाटन के दौरान बच्चों को भोजन परोसते हुए सीएम विजय।
3/7
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। कैसे सीएम बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं।
4/7
इस तस्वीर में देखिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय नाश्ता योजना के उद्घाटन के दौरान बच्चों के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आए।
5/7
जब बच्चों को पूरा खाना परोस दिया गया तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उन्हें हाथ जोड़ते हुए भोजन करने को भी कहा।
6/7
इस तस्वीर कोई नहीं कह सकता है कि जमीन पर बच्चों के बीच में बैठा यह शख्स तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय हैं।
7/7
योजना क लॉन्चिंग के वक्त सीएम विजय ने स्कूली बच्चों से खूब बातचीत की और उनसे पूछा कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहते हैं। साथ ही अपने बारे में भी बच्चों को बताया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.