तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने एक रैली के दौरान सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा को लेकर अभद्र बयान दिया था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस गिरफ्त होने के बाद भी स्टालिन मुस्कुराते रहे।
1/5
बता दें कि उदयनिधि स्टालिन के द्वारा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर गई गई विवादित कमेंट्स के बाद TVK की महिला विंग ने तंजावुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
2/5
उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणी के बाद तमिनलाडु में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। डीएमके से लेकर टीवीके के कार्यकर्ता अपने अपने नेता के सपोर्ट में चेन्नई की सड़कों पर उतरे हैं।
3/5
चेन्नई के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की है कि CM विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी और एक्ट्रेस तृषा पर की गई डबल मीनिंग कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
4/5
वहीं TVK पार्टी और विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को "बेहद घटिया" बताया और DMK नेतृत्व पर राजनीतिक बहस का स्तर गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह घिनौनी मानसिकता दिखाती है।
5/5
उदयनिधि स्टालिन के इस विवादित बयान के बाद तमिल सिनेमा की कई एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। साथ ही तृषा कृष्णन के समर्थन में उतर आई हैं।स्टालिन के बयान की इंटरनेट पर जमकर आलोचना हो रही है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.