मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में इस वक्त हालात बिगड़े हुए हैं। सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय उग्र हो गया। कुछ लोग हिंसक होते हुए पथराव किया। भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
1/5
तस्वीर में देख सकते हैं कैसे पुलिसकर्मी भीड़ को रोकने और बिगड़े हालात से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
2/5
बता दें कि फिलहाल उज्जैन की शाही मस्जिद के पास और पूरे शहर में करीब 5 हजार पुलिसवाले तैनात हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हैं।
3/5
फिलहाल तस्वीर में देख सकते हैं किस तरह भीड़ जमा है। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। मौके पर तनाव बना हुआ है।
4/5
बताया जाता है कि पुलिस की समझाइश के बाद दोबारा पथराव किया गया। तब जाकर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जबावी कार्रवाई की।
5/5
बता दें कि यह उज्जैन की शाही मस्जिद है। जिसका कुछ हिस्सा हटाया जा रहा है। यह मस्जिद कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ीकरण की जद में आ रही है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.