Published : Sep 28, 2026, 04:56 PM ISTUpdated : Sep 28, 2026, 05:27 PM IST
उज्जैन में सोमवार को हालात बिगाड़ गए। सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था। जैसे ही शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने का नंबर आया तो भीड़ ने पत्थर बरसाए और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे
1/13
उज्जैन प्रशासन औप शहर काजी की अपील के बाद मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने हथौड़ा उठाया और मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया। एक शख्स मेहराब तोड़ते हुए।
2/13
बता दें कि शाही मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। तस्वीर में दिख रहा यही हिस्सा टूट रहा है। उज्जैन की शाही मस्जिद 100 साल से ज्यादा पुरानी है।
3/13
उज्जैन पुलिस तनाव के बीच मुस्लिम समाज और अन्य लोगों को समझाइश देते हुए। साथ ही वार्निंग भी दी कि सरकारी काम में बाधा डाली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4/13
पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागती हुई उज्जैन पुलिस प्रशासन। वहीं तनावपूर्ण हालात के बाद इलाके को सील कर खाली कराया गया।
5/13
बता दें कि मस्जिद तोड़ने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
6/13
तस्वीर में देखिए उज्जैनन शाही मस्जिद के जिसस हिस्से को तोड़ा जा रहा है। इसे ग्रीन नेट से ढक दिया गया है।
7/13
तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह मस्जिद से कुछ ही दूर पर लोग विरोध करने के लिए जमा हो गए थे।
8/13
बता दें कि उज्जैन प्रशासन ने मामले को शांत करने के लिए करीब 5 हजार पुलिस फोर्स के जवानों रो तैनात किया है।
9/13
शाही मस्जिद इलाके में पथराव के बाद पुलिस का एक जवान अपनी बंदूक से आंसू गैस के गोले दागते हुए।
10/13
तस्वीर में नजर आ रहीं उज्जैन क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल हैं। जो शाही मस्जिद के पास बैरिकेडिंग करने और भीड़ ने हटाने की कोशिश की। पथराव में वह चोटिल हो गईं।
11/13
'शाही मस्जिद' के आंशिक विध्वंस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने से धुआं उठता दिखाई दिया।
12/13
सड़क चौड़ीकरण के लिए 'शाही मस्जिद' के आंशिक विध्वंस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।
13/13
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसवाले किसी तरह अपनी जान बचाते हुए।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.