उज्जैन: शिप्रा का विकराल रूप, 6 PHOTO में देखें घाट किनारे बने मंदिरों का हाल

Published : Jul 09, 2026, 02:14 PM IST

उज्जैन में बीते मंगलवार से हो रही बारिश के चलते पूरा शहर तरबतर हो चुका है। शहर के बीचोबीच बहने वाली शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे घाट किनारे बने कई मंदिर पानी में डूब गए।

1/6

बुधवार को उज्जैन में भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से राम घाट के पास आंशिक रूप से डूबे हुए मंदिर।

2/6

उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से जलभराव हो रहा है। वहीं, रामघाट पर बने मंदिर डूबने लगे हैं।

3/6

एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घाट के करीब न जाएं। इसके साथ ही शिप्रा के किनारे एसडीआरएफ की तैनाती भी की गई है।

4/6

उज्जैन और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश के चलते शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

5/6

उज्जैन के शिप्रा तट स्थित रामघाट के पास बने मंदिर पानी में आधे से ज्यादा डूब चुके हैं। 

6/6

रामघाट पर बने मंदिर में चढ़े पानी से ही उज्जैन की बाढ़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.