बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है। पटना से पूर्णिया तक गंगा नदी ने ऐसी तबाही मचाई है कि किसान के घर से लेकर उसकी फंसलें तक तबाह हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
1/8
इस तस्वीर में आप साप देख सकते हैं कि बाढ़ ने इतनी तबाही मचाई है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को मौके पर पहंचने के लिए ट्रैक्टर और नाव के जरिए जाना पड़ा।
2/8
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बता रहे हैं कि बाढ़ ने कितना कुछ तबाह कर दिया है।
3/8
हाजीपुर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई इलाकों में पानी का स्तर 2016 की भयानक बाढ़ से भी ऊपर चला गया है
4/8
तस्वीर में देख सकते हैं कि बाढ़ में केले की फसल किस तरह तबाह हो गई। केले और मक्के की फसलें 10 दिनों से ज्यादा पानी में डूबे रहने की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।
5/8
पूरे बिहार में बाढ़ी की तबाही की वजह से करीब 50 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। फसलें और घर तबाह हो गए हैं, और कुछ लोग अपने मवेशियों के नुकसान की भी बात बता रहे हैं।"
6/8
तस्वीर में आप क्लियर देख सकते हैं सीएम सम्राट चौधरी शिवराज को दिखा रहे हैं कि जहां जहां तक नजर जा रही है वहां पानी भरा हुआ है। बिहार इस वक्त बहुत मुश्किल घड़ी है।
7/8
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के हाजीपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का ग्राउंड जीरो पर जाकर जायजा लिया।
8/8
शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर वे खुद जमीनी हकीकत देखने बिहार आए हैं। वह देख रहे हैं कि बारिश और बाढ़ ने पूरी फंसल तबाह कर दी है। हम किसानों की हर संभव मदद करेंगे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.