उन्नाव के बीघापुर तहसील स्थित पोरई गांव में लोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी घुसने से राशन और अनाज बर्बाद हो गया, कई परिवारों के चूल्हे नहीं जल रहे और आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
1/5
उन्नाव के पोरई गांव में लोन नदी का जलस्तर बढ़ते ही कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों को संभलने और सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला।
2/5
घरों में रखा गेहूं, जौ, राशन और खाने-पीने का सामान पानी में भीग गया। मवेशियों का भूसा और चारा भी बहने या खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं।
3/5
कई परिवारों के घरों में पानी भरने से चूल्हा तक नहीं जल पा रहा। महिलाएं और बच्चे सुरक्षित जगह भेजे गए, जबकि कुछ परिवार दूसरों के घर भोजन कर रहे हैं।
4/5
हालात बिगड़ने पर ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। पानी से घिरे गांव में आने-जाने के लिए अब नाव ही सबसे बड़ा सहारा बनी है।
5/5
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वर्षों में ऐसा जलभराव नहीं देखा। पर्याप्त नाव, राहत सामग्री और पशुओं के चारे की मांग तेज हो गई है, जबकि प्रशासन निगरानी कर रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.