मुरादाबाद में भीषण आग का तांडव: लोग घर छोड़कर भागे, 5 PHOTOS में देखें खौफनाक मंजर

Published : Sep 14, 2026, 02:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार को भीषण लगने से हड़कंप मचा गया। यह आग एक लकड़ी की फैक्ट्री में लगी है। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि पूरी फैक्ट्री धू-धूकर जल गई। 5 तस्वीरों में देखिए यह मंजर कितना भयानक था…

1/5

इस विकराल आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां जुटी हुई हैं। इतना ही नहीं आग का मंजर देख रामपुर से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ी।

2/5

आग इतनी भयानक था कि 20 फीट ऊंची लपटें उठती रहीं। इतना ही नहीं 2 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार दिखाई दिया। धुआं इतना ज्यादा था कि ऐसा लग रहा था जैसे कोहरा छा गया हो।

3/5

मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि आग किस वजह से लगी यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन फैक्ट्री में भारी मात्रा में थिनर, पेंट, केमिकल और सूखी लकड़ी का स्टॉक रखा था। इस वजह से आग तेजी से फैली है।

4/5

इस विकराल आग की वजह से फैला चारों तरफ काला काला धुआं लोगों को घुटन हो रही है। इसके चलते पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया है।

5/5

पुलिस का कहना है कि आग लगते वक्त फैक्ट्री में कितने मजदूर थे, यह अभी पता नहीं चल पाया है। जिस फैक्ट्री में यह आग लगी है उसके मालिक का नाम तस्लीम है। यहां लैंप, प्रीमियम कर्टेन रॉड्स, डिजाइनर फर्नीचर और मेटल हैंडीक्राफ्ट तैयार किए जाते हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.