UPSC Mains की 5 तस्वीरें: कोई चड्डे में पहुंचा तो कोई मुस्कुराते हुए देता दिखा एग्जाम

Published : Aug 22, 2026, 06:13 PM IST

देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में से एक, UPSC सिविल सर्विसेज़ (मेन्स) 2026 की परीक्षा शनिवार को भी जारी रहीं। दिल्ली,जयपुर, लखनऊ और पटना के परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवार सुबह से ही पहुंचने लगे थे

1/5

बता दें कि यूपीएससी मेन्स परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहला सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और वहीं दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है, जहां एक कैंडिडेट चड्डे में ही एग्जाम देने पहुंच गया।

2/5

वहीं लखनऊ में भी परीक्षा को दौरान कड़े इंतजाम देखने को मिले। कई लियर में उम्मीदवारों की सख्ती के साथ चेकिंग की गई। तब जाकर ही उनको एक्जाम हाल में एंट्री मिल सकी।

3/5

पटना में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर तक कैंडिडेट के अलावा किसी को एंट्री नहीं है। पुलिस बाहर तक तैनात की गई है। हालांकि उम्मीदवार के परिवार के सदस्य रूक सकते हैं।

4/5

बता दें की देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सर्विसेज़ (मेन्स) 2026 की परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी. यह 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित हो रही है।

5/5

लोक सेवा आयोग के मुताबिक, इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2026 में अधिसूचित 1016 रिक्तियों के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को सिविल सर्विसेज़ (मेन्स) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.