वियतनाम में नाव पलटने की घटना में मारे गए मुडियम श्रीधर का शव मंगलवार 14 जुलाई को YSR कडप्पा में उनके परिवार को सौंपा गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ एक बच्चा भी रोता हुआ दिखाई दिया। इस दुखद माहौल ने हर किसी को भावुक कर दिया।
1/6
मुडियम श्रीधर का शव हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जैसे ही मृतक के घर पहुंचा, परिजन बिलख उठे।
2/6
यह दुखद घटना 11 जुलाई को हुई थी। उस दिन 36 लोगों को ले जा रही एक टूरिस्ट स्पीडबोट वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई थी।
3/6
बोट में 32 भारतीय टूरिस्ट और 4 वियतनामी क्रू मेंबर सवार थे। यह हादसा होन मे रुत नगोई द्वीप के पास हुआ।
4/6
11 जुलाई को वियतनाम के फू क्वोक में हुए हादसे में मारे गए सभी 15 भारतीय लावा मोबाइल्स से जुड़े थे। इसकी जानकारी खुद लावा मोबाइल्स ने दी है।
5/6
भारतीय दूतावास की मृतकों की सूची के मुताबिक, मारे गए लोगों में से 10 तमिलनाडु से, 3 आंध्र प्रदेश से और 2 केरल से थे।
6/6
वियतनामी अधिकारियों के मुताबिक, यह बोट ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की थी, जो खराब मौसम की वजह से पलट गई और सभी लोग समुद्र में समा गए।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.