कोहली का 'विराट' कारनामा, वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के साथ बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड

Published : Sep 28, 2026, 09:36 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में वापसी करते ही तहलका मचा दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं उनके 10 बड़े रिकॉर्ड...

1/10

1. विराट कोहली ने 303 पारियों और 15,950 गेंदों में अपने 15 हजार ODI रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2/10

2. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी।

3/10

3. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 10वां ODI शतक लगाया। वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी कोहली के नाम 10 ODI शतक हैं।

4/10

4. विराट कोहली ने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। गेंदों के लिहाज से यह वनडे क्रिकेट में उनका तीसरा सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 और 61 गेंदों में शतक लगाया था।

5/10

5. विराट कोहली ने लिस्ट-A क्रिकेट में 60 शतक पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 60 लिस्ट-A शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

6/10

6. भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का यह 42वां शतक रहा। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

7/10

7. विराट कोहली भारत की 112 ODI रन-चेज जीत का हिस्सा रहे हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

8/10

8. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के खिलाफ 53 रन बनाए। एक ODI मैच में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ कोहली का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

9/10

9. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी में 9 छक्के लगाए। यह पहली बार है जब उन्होंने किसी एक ODI पारी में इतने छक्के जड़े हैं। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 छक्कों का था।

10/10

10. विराट कोहली घरेलू मैदान पर ODI क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत में खेले गए ODI मुकाबलों में उनके नाम अब 7,006 रन दर्ज हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.