कोहली ने कैसे तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड, 10 PHOTO में देखें चीकू की 'विराट' पारी

Published : Sep 27, 2026, 09:45 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 15,000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम पारियों में ये रिकॉर्ड बना सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 10 PHOTO में देखें कोहली की 'विराट' पारी..

1/10

कोहली ने यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर से कम पारियों में हासिल की। इसी वजह से उनका यह रिकॉर्ड खास बन गया है।

2/10

सचिन ने यह कारनामा जहां 377 पारियों में किया था, वहीं कोहली ने इसे सिर्फ 303 पारियों में ही कर दिखाया।

3/10

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली वॉर्मअप करते हुए मैदान पर उतरे। उन्होंने शुरुआत में ही कुछ शानदार स्ट्रोक लगाते हुए अपने इरादे जगजाहिर कर दिए थे।

4/10

विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान पुल, हुक, कट और कवर ड्राइव जैसे कई दर्शनीय शॉट खेले।

5/10

मैदान पर विराट कोहली की बैटिंग देख एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज उन्हें परेशान कर पाए हों।

6/10

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर मारा। इस पारी में उन्होंने करीब 156 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

7/10

मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 15000 रन बना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि अपने करियर का शानदार 55वां शतक भी लगाया।

8/10

विराट कोहली ने अपनी पारी में 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।

9/10

विराट कोहली की इस धुआंधार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया।

10/10

भारतीय टीम ने 296 का टारगेट महज 41.4 गेंदों में ही पूरा कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया सीरिज में 1-0 से आगे हो गई है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.