विराट कोहली कभी वृंदावन तो कभी लंदन में नजर आ रहे हैं। अब उनकी और पत्नी अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों लंदन की सड़कों पर साथ नजर आ रहे हैं और उनका सिंपल अंदाज फैन्स का ध्यान खींच रहा है।
1/8
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में विराट और अनुष्का कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने ग्रीन स्वेटशर्ट के साथ जींस पहनी हुई है, जबकि अनुष्का शर्मा बॉडी-फिटेड लेगिंग्स, टी-शर्ट, जैकेट और कैप में नजर आ रही हैं।
2/8
एक तस्वीर में विराट कोहली एक महिला से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके पास एक बेबी स्ट्रॉलर भी नजर आ रहा है। हालांकि, स्ट्रॉलर के अंदर कोई बच्चा दिखाई नहीं दे रहा है।
3/8
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह बेबी स्ट्रॉलर उनके बेटे अकाय का है। हालांकि, तस्वीरों में अकाय कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का जन्म साल 2024 में हुआ था।
4/8
फैन हैंडल्स की ओर से शेयर की गई पोस्ट में दावा किया गया है कि विराट और अनुष्का को अकाय की डे नर्सरी के बाहर देखा गया था। तस्वीरों में दोनों फुटपाथ पर खड़े नजर आ रहे हैं और बिल्कुल आम कपल की तरह अपनी जिंदगी जीते दिखाई दे रहे हैं।
5/8
तस्वीरों में ऐसा भी नजर आ रहा है कि अचानक कैमरे के सामने आने से अनुष्का थोड़ी असहज हैं। वहीं, विराट काफी शांत दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का और विराट पहले भी अपने परिवार और बच्चों की प्राइवेसी को लेकर अपनी बात रख चुके हैं।
6/8
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। दोनों कई मौकों पर फैन्स और फोटोग्राफर्स से अपने बच्चों की तस्वीरें क्लिक या शेयर न करने की अपील कर चुके हैं।
7/8
कपल की कोशिश रही है कि उनके बच्चे वामिका और अकाय सामान्य माहौल में बड़े हों और उन्हें लगातार मिलने वाली पब्लिक अटेंशन से दूर रखा जाए। इसी वजह से विराट और अनुष्का के लंदन में रहने को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है।
8/8
वर्कफ्रंट की बात करें तो विराट कोहली के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए वापसी करने की चर्चाएं हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा के कमबैक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। उनकी फिल्म चकदा एक्सप्रेस से जुड़ी भी काफी समय से चर्चा चल रही है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.