अपनी गाड़ी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। ममता बनर्जी ने कहा कि हमला काफी गंभीर था। उनके मुताबिक, अगर गाड़ी की खिड़कियां खुली होतीं तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी और गाड़ी में मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।