'मंगल मिलन' में भारत की 'तिकड़ी' का गहन चिंतन, 9 PHOTO में देखें BJP के बाकी नेताओं का अंदाज

Published : Jul 28, 2026, 12:47 PM IST

नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन के G.M.C. बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार 28 जुलाई को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' आयोजित किया गया। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

1/9

'मंगल मिलन' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NDA के अन्य नेता। बता दें कि यह बैठक संसद सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में होती है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा वरिष्ठ मंत्री और एनडीए के दोनों सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) के सभी सांसद शामिल होते हैं।

2/9

'मंगल मिलन' के लिए जब पीएम मोदी G.M.C. बालयोगी ऑडिटोरियम पहुंचे तो  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उनके स्वागत के लिए खड़े दिखे। बता दें कि 'मंगल मिलन' का मकसद गठबंधन में आपसी तालमेल बढ़ाना, संसद की कार्यवाही की रणनीति तय करना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है।

3/9

मंगल मिलन बैठक के लिए जाते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी वहां मौजूद थे। बता दें कि 'मंगल मिलन' मुख्य रूप से दो शब्दों 'मंगल' और 'मिलन' से बना है। इसमें मंगल का अर्थ शुभ और मिलन का अर्थ मिलना होता है, यानी एक ऐसा मिलन जो शुभ और सकारात्मक हो।

4/9

मंगल मिलन बैठक के लिए पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम पहुंचते  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य। बता दें कि मंगल मिलन मुख्य रूप से भारतीय राजनीति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीतिक और समन्वय बैठक को कहा जाता है।

5/9

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन और NDA के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन के G.M.C. बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे।

6/9

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव और NDA के अन्य नेता भी पहुंचे। संसद सत्र के दौरान (विशेषकर मंगलवार को) आयोजित होने वाली इस बैठक में गठबंधन की एकजुटता और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होती है।

7/9

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचने पर अभिवादन करते हुए।

8/9

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा मंगलवार को नई दिल्ली में संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे।

9/9

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.