संसद मंगलवार को NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक चल रही है। बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हो रही है। इस मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह,निर्मला सीतारमण और धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्री पहुंचे।
1/7
बता दें कि मंगल मिलन बैठक PM मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए किया गया है।
2/7
बता दें कि मानसून सत्र के दौरान एनडीए की संसदीय दल की बैठकें सामान्यतः मंगलवार को होती हैं, इसलिए इसे 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है।
3/7
इस बैठक में प्रधानमंत्री सहित एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल होते हैं। जिसमें सम्मान के साथ सत्र को लेकर रणनीति भी बनती है।
4/7
मंगल मिलन बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंचे। जो साथी सांसद से बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह गंभीर दिखाई दिए।
5/7
'मंगल मिलन' बैठक में बीजेपी नेताओं के अलावा NDA संसदीय दल के सभी नेता पहुंचे। इसमें सासंद स्वाति मालीवाल एंव अन्य सांसद नजर आ रहे हैं।
6/7
तस्वीर में NDA की सहयोगी पार्टी अपना दल की प्रमुख और मोदी सरकार में मत्री अनुप्रिया पटेल भी पहुंची। जिन्होंने मुस्कुराते हुए एंट्री ली।
7/7
तस्वीर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम बीजेपी नेता मंगल मिलन में जाते हुए।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.