भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स में उनके कार्यकाल और चयन समिति को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच जानते हैं कौन हैं उनकी पत्नी फातिमा घड़ियाली और क्या करती हैं।
1/8
अजीत अगरकर की पत्नी का नाम फातिमा घड़ियाली है। दोनों ने 9 फरवरी 2002 को शादी की थी। अजीत मराठी ब्राह्मण और फातिमा के मुस्लिम होने के कारण उन्हें पारिवार और समाज विरोध का सामना भी करना पड़ा था।
2/8
फातिमा घड़ियाली का करियर शिक्षा और एजुकेशन कंसल्टिंग से जुड़ा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
3/8
फातिमा का नाम Agarkar Centre of Excellence (ACE) से भी जुड़ा रहा है। ये फर्म शिक्षा और बच्चों के विकास से जुड़े कामों के लिए जाना जाता है।
4/8
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत और फातिमा की मुलाकात फातिमा के भाई और अजीत के दोस्त मजहर घड़ियाली के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी।
5/8
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शादी से पहले अजीत और फातिमा ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2002 में शादी कर ली।
6/8
अजीत अगरकर और फातिमा का एक बेटा है, जिसका नाम राज अगरकर है। परिवार आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करता है।
7/8
फातिमा घड़ियाली सोशल मीडिया और मीडिया की लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रहती हैं। उनका ज्यादा फोकस शिक्षा से जुड़े कामों पर रहा है।
8/8
अजीत अगरकर इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर हैं। 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर बैठक होने की रिपोर्ट्स हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे अगरकर के कार्यकाल से जुड़ा आखिरी सिलेक्शन भी बताया जा रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.