'मैं कंगना के लिए ऋतिक रोशन हूं', CJP के सौरभ दास का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान-5 Photos

Published : Jul 30, 2026, 11:28 AM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर से हड़ताल समाप्त होने के बाद भी कॉकरोज जनता पार्टी के सौरभ दास चर्चा में बने हुए हैं। अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और CJP प्रवक्ता के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सौरभ ने कहा-मैं कंगना के लिए ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।

1/5

दरअसल, कंगना ने कुछ दिन पहले सीजेपी नेता सौरव दास को बेकार और बेरोजगार कहा था, अब कई दिनों बाद सौरव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा-मेरे दोस्त ने मुझसे कहा था कि कंगना मेरे पीछे पड़ी हैं। तो मैंने उससे कहा-वह मेरे पीछे इसलिए हैं, क्योंकि मैं उनको ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं। हालांकि यह उनका एक मजाकिया बयान था।

2/5

सौरव दास ने कहा-मेरी कंगना जी से कोई व्यक्तिगत किसी प्रकार की लड़ाई नहीं है। वह मुझ पर निजी हमले की बजाए मुझसे बातचीत करें। जो भी समस्या होगी बैठकर सुलझा लेंगे।

3/5

सौरव ने आगे कहा-लेकिन हमारे देश में लोग बातचीत की बजाए व्यक्तिगत हमला करने लगते हैं। जबकि बातचीत से सब हल हो सकता है। सौरव ने कहा-कंगना जी को बोलने से पहले अपने शब्दों का चुनाव अधिक सावधानी से करना चाहिए । उन्हें लोगों का अपना इस तरह नहीं करना चाहिए।

4/5

बता दें कि सौरव दास अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर रोजना सुबह-शाम जिम करते हैं। ताकि उनकी फिजीक बनी रहे। इन फोटोज में आप सोरव का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख सकते हैं कैसे हीरो जैसी बना रखी है।

5/5

वहीं कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास पर भड़कते हुए कहा था कि उन्हें उनकी पार्टी तक सीरियसली नहीं लेती है, तो बाकी लोगों को भी नहीं लेना चाहिए। वह बेरोजगार और बेकार हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.