फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को शादी कर ली है। उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रॉड्रिग्स भी ग्लैमर और लग्जरी लाइफस्टाइल की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। दोनों लंबे समय से साथ हैं आइए जानते हैं जॉर्जीना से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें।
1/10
जॉर्जीना रॉड्रिग्स स्पेन की मॉडल, सोशल मीडिया स्टार और बिजनेसवुमन हैं। रोनाल्डो के साथ रिश्ते में आने के बाद उनकी लोकप्रियता दुनियाभर में काफी बढ़ी।
2/10
जॉर्जीना और रोनाल्डो की पहली मुलाकात 2016 में एक लग्जरी फैशन स्टोर में हुई थी। उस समय जॉर्जीना वहां काम करती थीं।
3/10
पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा।
4/10
जनवरी 2017 के आसपास दोनों पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के साथ नजर आने लगे। इसके बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार चर्चा में रहने लगे।
5/10
जॉर्जीना मॉडलिंग के साथ-साथ फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ी रहती हैं। वह कई बड़े फैशन इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं।
6/10
जॉर्जीना की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 77 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली, फैशन, ट्रैवल और लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें शेयर करती हैं।
7/10
रोनाल्डो और जॉर्जीना की दो बेटियां अलाना मार्टिना और बेला हैं। इसके अलावा रोनाल्डो के परिवार में उनके बड़े बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर और जुड़वा बच्चे भी हैं।
8/10
2022 में जॉर्जीना और रोनाल्डो के जुड़वा बच्चों के जन्म के दौरान परिवार को बेहद दुखद परिस्थिति का सामना करना पड़ा। उनके बेटे एंजेल का जन्म के कुछ समय बाद निधन हो गया था। यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक दौर था।
9/10
जॉर्जीना और रोनाल्डो लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों मुश्किल और खुशी के हर दौर में एक-दूसरे का साथ देते नजर आए हैं। उनकी लव स्टोरी आज भी फैंस के बीच काफी फेमस है।
10/10
अब रोनाल्डो और जॉर्जीना ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी सिविल समारोह में शादी की। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य और बच्चे मौजूद थे।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.