कौन हैं सुचिका तारियाल? 36 साल की उम्र में रोडिज से एशियन गेम्स का सफर तय किया- SEE PHOTO

Published : Sep 21, 2026, 11:32 AM IST

एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स यानी MMA को पहली बार शामिल किया गया है और 36 साल की भारतीय MMA फाइटर सुचिका तारियाल ने महिलाओं के Traditional 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

1/9

MMA का सेमीफाइनल में सुचिका और सिंगापुर की टियो हुई हूं के बीच हुआ। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले राउंड में सिंगापुर की फाइटर ने बढ़त बनाई, लेकिन सुचिका ने दूसरे राउंड में शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

2/9

इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा राउंड तक पहुंचा। इसमें टियो हुई हूं को विजेता घोषित किया गया और सुचिका को फाइनल में जगह नहीं मिल सकी। मुकाबला खत्म होने के बाद सुचिका काफी भावुक नजर आईं।

3/9

सेमीफाइनल में हार के बावजूद सुचिका ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, क्योंकि MMA के एशियन गेम्स डेब्यू में सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। इस तरह सुचिका एशियन गेम्स में भारत की पहली MMA मेडलिस्ट बन गईं।

4/9

सुचिका तारियाल का कॉम्बैट स्पोर्ट्स का सफर काफी खास रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचपन में एक परेशान करने वाली घटना के बाद उन्होंने सेल्फ-डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट सीखने का फैसला किया और जूडो से शुरुआत की।

5/9

इसके बाद उन्होंने जूडो के साथ-साथ कुराश, जिउ-जित्सु और MMA में भी अपनी पहचान बनाई। अलग-अलग कॉम्बैट स्पोर्ट्स में एक्सपीरिएंस ने उन्हें एक शानदार खिलाड़ी बनाया।

6/9

सुचिका ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने कुराश में हिस्सा लिया। 2024 में उन्होंने जिउ-जित्सु में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी जीता।

7/9

उन्होंने 2017 में MMA में डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद करीब सात साल तक दूसरे कॉम्बैट स्पोर्ट्स में एक्टिव रहीं। बाद में उन्होंने MMA में वापसी की और प्रोफेशनल लेवल पर भी मुकाबले किए।

8/9

सुचिका सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं रही हैं। वह MTV Roadies और India's Ultimate Warrior जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। अब एशियन गेम्स में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उनकी पहचान भारतीय MMA की एक खास खिलाड़ी के तौर पर और मजबूत हुई है।

9/9

36 साल की उम्र में एशियन गेम्स के मंच पर भारत के लिए MMA का पहला पदक जीतकर सुचिका तारियाल ने भारतीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.