शी जिनपिंग 11 साल बाद 3 दिवसीय US Visit पर वॉशिंगटन पहुंचे, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उनका भव्य स्वागत किया। रेड कार्पेट, B-1 बॉम्बर, F-22 और F-16 से लेकर Trump-Xi Meeting तक, देखिए दौरे की 11 खास PHOTOS।
1/11
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे। जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए। जिनपिंग की पिछली State Visit 2015 में हुई थी। 2026 में यह उनकी 11 साल बाद पहली अमेरिकी राजकीय यात्रा है।
2/11
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने एयरपोर्ट पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का हाथ मिलाकर स्वागत किया।
3/11
लंबे कोट और दस्ताने पहने ट्रंप और शी रनवे पर साथ खड़े नजर आए। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी साफ दिखी।
4/11
स्वागत समारोह के दौरान दो B-1 बॉम्बर विमानों ने ऊपर से उड़ान भरी। सैन्य शक्ति के इस प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया।
5/11
चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में रनवे पर छह F-22 और छह F-16 फाइटर जेट भी तैनात किए गए थे।
6/11
अमेरिका ने शी जिनपिंग के लिए रेड कार्पेट बिछाया। यह तीन दिवसीय दौरे की औपचारिक शुरुआत थी।
7/11
गुरुवार को ट्रंप और शी की अहम बैठक होगी। टैरिफ, व्यापार, AI, क्षेत्रीय सुरक्षा और ईरान जैसे मुद्दे बातचीत में रहेंगे।
8/11
दोनों देश पिछले साल बनी टैरिफ सहमति को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। बैठक में व्यापारिक तनाव कम करने पर नजर रहेगी।
9/11
अमेरिका और चीन के बीच AI की होड़ तेज है। दोनों पक्ष इस तकनीक से जुड़े जोखिमों पर संपर्क चैनल बनाने पर भी चर्चा कर चुके हैं।
10/11
शी के दौरे में व्हाइट हाउस की सरकारी दावत भी शामिल है। इसमें अमेरिका के कई बड़े टेक CEO के पहुंचने की उम्मीद है।
11/11
शुक्रवार को शी और ट्रंप के परिवार व्हाइट हाउस में चाय के बाद नेशनल आर्काइव्स जाएंगे। इसके साथ शी का अमेरिका दौरा समाप्त होगा।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.