नई दिल्ली में यमुना नदी का प्रदूषित रूप एक बार फिर देखने को मिला। गुरुवार 1 अक्टूबर को यमुना की सतह पर जहरीला झाग तैरता नजर आया। दिल्ली में एक तरफ जहां ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैम्पेन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर यमुना की ऐसी हालत सोचने पर मजबूर करती है।
1/8
दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए ‘तर्पण’ की रस्म निभाते श्रद्धालु।
2/8
प्रदूषित यमुना की सतह पर जहरीले झाग के बीच नाव चलाते दिखे मछवारे।
3/8
एक तरफ जहां यमुना की सतह पर जहरीला झाग है, तो वहीं दूसरी ओर किनारों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
4/8
बता दें कि दिल्ली में यमुना का ये हाल आज से नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के समय से है।
5/8
तमाम सरकारों ने दिल्ली में यमुना की सफाई के बड़े-बड़े वादे और दावे तो किए लेकिन नतीजा अब भी निराश करने वाला ही है।
6/8
पितृ पक्ष के दौरान यमुना में तर्पण करते श्रद्धालु। पीछे सफेद जहरीला झाग साफ देखा जा सकता है।
7/8
गुरुवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी के किनारे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के तहत आयोजित श्रमदान गतिविधि के तहत सफाई करते लोग।
8/8
दिल्ली में घाट किनारे तो सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नदी के भीतर केमिकल वाला झाग तैर रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.