तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव: जेपी नड्डा ने पहले लिया भगवान से आशीर्वाद, फिर किया 'शक्ति प्रदर्शन'

Published : Apr 04, 2021, 08:57 AM ISTUpdated : Apr 04, 2021, 03:26 PM IST
तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव: जेपी नड्डा ने पहले लिया भगवान से आशीर्वाद, फिर किया 'शक्ति प्रदर्शन'

सार

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। रविवार को यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दोनों राज्यों में 4 रैलियां करने पहुंचे। रैलियों से पहले नड्डा ने पुडुचेरी में थिरुनलार में एक मंदिर में पूजा की। बता दें कि तमिलनाडु की 234, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग होगी।

चेन्नई, तमिलनाडु. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 रैलियां करने पहुंचे। रैलियों से पहले नड्डा ने पुडुचेरी में थिरुनलार में एक मंदिर में पूजा की। बता दें कि तमिलनाडु की 234, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग होगी। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। रविवार को यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। बता दें कि तमिलनाडु की 234, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग होगी। तमिलनाडु में AIADMK की सरकार है। यहां ई पलानीस्वामी मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में इस पार्टी को 136, जबकि मुख्य विपक्षी दल डीएमके को 89 सीटें मिली थीं। यहां बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। केंद्र शासित पुडुचेरी में सरकार बनाने 16 सीटें चाहिए। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां 15 सीटें जीती थीं। सबसे पहले नड्डा ने पुडेचरी के थिरुनलार में रोड शो किया।  

 

 

PREV

Recommended Stories

तड़पता रहा युवक, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही पत्नी…फिर भी नहीं मिली मदद-झकझोर देने वाला Video
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: बिष्णुपुर के सीमावर्ती गांव में गोलीबारी, एक घायल! जानिए वजह