सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी इंतजार...तभी मिली सदमे वाली खबर..वो रोते हुए हॉस्पिटल भागी

यह दु:खद हादसा लुधियाना में बुधवार देर रात हुआ दुल्हन की विदाई कराने के बाद दूल्हा रिश्तेदारों के साथ मौजमस्ती करने लुधियाना पहुंचा गया था। वहीं, पत्नी सेज पर उसका इंतजार कर रही थी।

Asianet News Hindi | Published : Mar 12, 2020 10:18 AM IST

लुधियाना, पंजाब. मौजमस्ती के दौरान ओवरस्पीड ने दो लोगों की जान ले ली। इसमें दूल्हा भी था, जिसकी सुबह ही शादी हुई थी। हादसा बुधवार देर रात जस्सियां चौक के पास हुआ, जब इन लोगों की गाड़ी आगे जा रहे टैंकर में जा घुसी। दूल्हा और उसके रिश्तेदार शादी के बाद मौजमस्ती करने लुधियाना चले गए थे। वहां से ये लोग वापस भट्टियां गांव लौट रहे थे। दुल्हन सेज पर पति का इंतजार कर रही थी, तभी उसे दूल्हे की मौत की खबर मिली। यह सुनकर वो बेहोश हो गई। उसे जैसे-तैसे होश में लाया गया। इस घटना ने शादी के घर में मातम पैदा कर दिया।


मौजमस्ती और ओवरस्पीड बना हादसे की वजह...
पुलिस के अनुसार कार ओवरस्पीड थी। इसके अलावा 5 सीटर कार में 7 लोग बैठे हुए थे। सभी मौजमस्ती करते हुए गांव लौट रहे थे। दुर्घटना इन्हीं दो वजहों से हुई। कार टैंकर में पीछे घुस गई थी। कार में सवार सभी लोग बुरी तरह उसमें फंस गए थे। दूल्हा और उसके जीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सुबह शादी..शाम को मातम...
मृतकों की पहचान भट्टियां गांव का रहने वाला दूल्हा राहुल और हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला उसका जीजा राजू के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामन आया है कि सभी ने शराब पी रखी थी। हादसे की जानकारी लगते ही एसीपी नारकोटिक्स सेल राजकुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने क्रेन की मदद से कार को टैंकर से अलग किया। घायलों में राहुल का भाई आशु, ताऊ का बेटा अजय, जैन कॉलोनी शेरपुर निवासी दोस्त नवीन, अनीश और चिंटू शामिल हैं। टैंकर ड्राइवर जम्मू निवासी शमशेर कोहली ने बताया कि वे सराभा से अंडे लोड करके जम्मू जा रहे थे। टैंकर की रफ्तार 40 किमी/घंटा रही होगी। अचानक पीछे से जोर का झटका लगा, तब उन्होंने ब्रेकक मारा। उतरकर देखा, तो पीछे कार फंसी हुई थी। उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी।

दुल्हन को रो-रोकर बुरा हाल..
घर पर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन मधु को जब हादसे की खबर लगी, तो वो बेहोश हो गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। हॉस्पिटल में रोते हुए वो सिर्फ यही कहते सुनी गई कि उसे एक बार पति का चेहरा देख लेने दो।

(पहली तस्वीर: हॉस्पिटल में रोता दूल्हे का पिता और अन्य रिश्तेदार)

Share this article
click me!