रात में 50 साल का प्रोफेसर इंजीनियर लड़की के पास जाकर बोला मैं आपको किस करना चाहत हूं...फिर...

Published : Feb 05, 2020, 05:41 PM ISTUpdated : Feb 05, 2020, 05:52 PM IST
रात में 50 साल का प्रोफेसर इंजीनियर लड़की के पास जाकर बोला मैं आपको किस करना चाहत हूं...फिर...

सार

चंडीगढ़ में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक 50 साल का प्रोफेसर ने स्टूडेंट को रात करीब 10 बजे रोककर कहा- ‘क्या मैं आपको किस कर सकता हूं’। 

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक 50 साल का प्रोफेसर ने स्टूडेंट को रात करीब 10 बजे रोककर कहा- ‘क्या मैं आपको किस कर सकता हूं’। यह सुनकर लड़की चौकन्नी हो गई और शोर मचा दिया। 

 प्रोफेसर की बात सुनते ही चीखने लगी लड़की
दरअसल, यह घटना मंगलवार रात में  पंजाब इंजीनियरिग कॉलेज (पेक) के गेट नंबर एक के सामने घटित हुई। जब एक बीटेक स्टूडेंट पैदल-पैदल आ रही थी। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे एक 50 साल की उम्र के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किस करने की डिमांड करने लगा। इतना सुनते ही लड़की घबरा गई और चीखने लगी। देखते ही देखते वहां कॉलेज के अन्य स्टूडेंट भी वहां आ गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

दिल्ली से चंडीगढ़ विजिट पर आया हुआ प्रोफेसर 
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जिस युवक ने छेड़छाड़ की है वह एक प्रोफेसर है। जो दिल्ली से एक विजिट पर चंडीगढ़ आए हुए हैं। वे यहां की राजीव गांधी इंस्टीट्यूट के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान आरोपी नशे में था। हालांकि अभी पुलिस ने युवक को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी