पंजाब में सेना का रेस्क्यू पूरा: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को 8 घंटे बाद निकाला

पंजाब के होशियारपुर जिले में एक 6 साल का मासूम बच्चा 300 पीट गहरे बोरबेल में जा गिरा। मासूम के लिए बाहर से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। बच्चे को निकलने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला। 8 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सेना ने बच्चे को बाहर निकाल लिया है।

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2022 11:37 AM IST / Updated: May 22 2022, 07:17 PM IST

होशियारपुर. पंजाब के होशियारपुर जिले में 300 फीट गहरे बोरबेल में गिरे 6 साल साल के बच्चे को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। मासूम को बचाने के लिए करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जहां लोकल पुलिस के साथ सेना ने भी इसमें जुटी थी। वहीं बच्चे के लिए मशीन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी। 

ऐसे बच्चे को निकाला गया बाहर
सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम के साथ मोर्चा संभालाकर बच्चे को रस्सी के माध्यम से बोरवेल से निकाला गया। बच्चा बोरवेल पर बंधी बोरी के साथ अंदर जा गिरा था।  लगातार कई घंटे तक पानी में रहने के कारण बच्चे के हाथ-पांव सफेद हो गए थे। बच्चे को बाहर निकालने के बाद जिला प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्च की हालत नाजुक बनी हुई है। 

Latest Videos

कुत्ते की वजह से मासूम 300 फुट गहरे  बोरवेल में जा गिरा 
दरअसल, यह घटना होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला इलाके के बैरमपुर गांव की है। जहां 6 साल का ऋतिक नाम का बच्चा 300 फुट गहरे  बोरवेल में गिर गया था और 100 फुट नीचे जाकर फंस गया। बता दें कि बच्चे के पीछे कुछ आवारा कुत्ते पीछे पड़ गए थे, खुद को बचाने के चक्कर में बोरवेल के ढाई फीट ऊंचे पाइप पर चढ़ा गया। देखते ही देखते उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल बोरवेल के अंदर जा गिरा। बच्चा मानसिक रुप से कमजोर है।

घटना के वक्त माता-पिता नहीं थे पास
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा रविवार सुबह 9 बजे बोरवेल में गिर गया था। घटना के वक्त मासूम के माता-पिता खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। बच्चे की चिल्लान की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बच्चे के गिरने की खबर उसको परिजनों को बुलाया गया। वहीं खबर लगते ही समाजसेवी संस्थाओं के अलावा जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। 

मासूम की आवाज आना हो गई थी बंद
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे पुलिसकर्मियों ने बताया था कि घटना के कुछ समय बाद तक बोरवेल से ऋतिक की आवाज आ रही थी। वह रो-रोकर मदद मांग रहा था। लेकिन कुछ समय बाद आवाज आनी बंद हो गई। बच्चे के परिजनों का जिसके बाद से रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चा कितनी गहराई में फंसा हुआ उसका पता लगाने के लिए लोगों ने बोरवेल में रस्सा डाला, लेकिन पता नहीं लग सका। हालांकि बाद में सेना ने इसका पता लगा लिया।

सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट, विधायक से लेकर बड़े अफसर थे मौजूद
घटना का पता चलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट अधिकारियों को बच्चे को सुरक्षित निकलने के निर्देष दिए थे। सीएम ने कहा था कि मैं लगातार प्रसासन ने घटना की अपडेट ले रहा हूं। वहीं स्थानीय विधायक जसवीर सिंह राजा गिल मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा होशियारपुर के डीसी संदीप हंस, डीएसपी गोपाल  मौके पर पहुंचे। प्रशासन और सेना पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव कार्य में जुटा रहा।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना