इसी साइकिल से चंडीगढ़ की सैर पर निकले थे दो दोस्त, सामने से BMW दौड़ते आ गया रईसजाद

Published : Feb 03, 2020, 05:34 PM IST
इसी साइकिल से चंडीगढ़ की सैर पर निकले थे दो दोस्त, सामने से BMW दौड़ते आ गया रईसजाद

सार

हादसे के बाद BMW चला रहा 21 साल का युवक घायल दोस्तों को हॉस्पिटल पहुंचाकर भाग गया। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-9/10 में हुई।  

चंडीगढ़. रईसजादे की लापरवाही ने अपने दोस्त के साथ साइकिल पर चंडीगढ़ घूमने निकले 17 साल के एक लड़के की जिंदगी छीन ली। BMW की टक्कर से दोनों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए थे। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। कार ने आगे से साइकिल को टक्कर मारी थी। एक्सीडेंट चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे सेक्टर-9/10 में हुआ। 


गाड़ी छोड़कर भाग गया रईसजादा

पुलिस के अनुसार 17 का बक्कू कुमार मूलरूप से बिहार के जमुई का रहने वाला था। उसका भाई चंडीगढ़ में काम करता है। बक्कू चंडीगढ़ घूमने भाई के पास आया था। बक्कू अपने दोस्त 22 साल के दोस्त लालटू कुमार को साइकिल पर पीछे बैठाकर चंडीगढ़ घूमने निकला था। बक्कू का भाई अरुण कुमार सेक्टर-18 में रहता है। रविवार शाम 5.30 बजे दोनों सेक्टर-10 लेजर वैली पेट्रोल पंप क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच सेक्टर 9/10 की डिवाइडिंग रोड से सेक्टर-9 की तरफ आगे से BMW ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने जब रईसजादे को पकड़ लिया, तो वो घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। हालांकि वहां से भाग गया। सेक्टर-3 की थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-44 निवासी 21 साल के उदय सिंह भाटिया के रूप में हुई है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को किसान भवन के पास से पकड़ लिया।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सेल्फी के बहाने मौत! कबड्डी स्टार राणा बलाचौरिया का मर्डर, जानें किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?
62 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 82 साल के बुजुर्ग ने आखिरकार जीता जमीन का केस