बिना बैंड-बाजा खुद कार ड्राइव करके दुल्हन को लेने निकले थे दूल्हे राजा, जानिए फिर क्या हुआ

Published : Apr 03, 2020, 04:23 PM IST
बिना बैंड-बाजा खुद कार ड्राइव करके दुल्हन को लेने निकले थे दूल्हे राजा, जानिए फिर क्या हुआ

सार

यह अनूठी शादी पंजाब के लुधियाना में देखने को मिली। वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के अलावा सिर्फ 5 लोग ही बाराती के तौर पर मौजूद थे। जानिए इसकी वजह..

लुधियाना, पंजाब. यह अनूठी शादी पंजाब के लुधियाना में देखने को मिली। वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के अलावा सिर्फ 5 लोग ही बाराती के तौर पर मौजूद थे। इसकी वजह कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घोषित किया गया लॉक डाउन है। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए प्रशासन ने इस शादी में 5 से ज्यादा लोगों को अनुमति देने से मन करा दिया था। लिहाजा दूल्हा खुद कार ड्राइव करके दुल्हन को ब्याहने पहुंचा।
 

शादी का खर्चा बचाकर जरूरतमंदों को मुहैया कराया राशन
लुधियाना के इस युवक ने लॉक डाउन के बीच साधारण तरीके से शादी करके एक मिसाल पेश की है। दूल्हे के रिश्तेदार साहिल जिंदल ने बताया कि विवाह की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। इसी बीच लॉक डाउन होने से सारा प्लान कैंसल हो गया। इसके बाद दूल्हे ने प्रशासन से 5 लोगों की परमिशन ली और खुद कार ड्राइव करके दुल्हन ब्याहने गया। इस दौरान रास्ते में पुलिस ने उसे रोका। फिर परमिशन देकर उसे बधाई दी। दूल्हे ने शादी का जो खर्चा बचा, उस पैसों से जरूरतमंदों को राशन मुहैया करा दिया।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है वो दिग्गज नेता, जिसके घर में है ढाई करोड़ की 'चमत्कारी' शिवलिंग
राघव चड्डा ने बुक वाली तस्वीर शेयर कर दिए सारे जवाब, बताया किसे है उनसे परेशानी!