चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी : मजीठिया बोले- ये कहानी 3 लोगों की मनी - हनी और चन्नी, बताया अब किसकी बारी

Published : Feb 04, 2022, 01:13 PM ISTUpdated : Feb 04, 2022, 01:14 PM IST
चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी : मजीठिया बोले- ये कहानी  3 लोगों की मनी - हनी और चन्नी, बताया अब किसकी बारी

सार

CM Channi's Nephew Arrested : अवैध रेत खनन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit singh channi) के भतीजे की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार किया गया। हनी के पास से 10 करोड़ कैश मिला है। इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ये पैसा आया कहां से। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ये सारा पैसा चन्नी का है। 

चंडीगढ़/ नई दिल्ली। गुरुवार आधी रात पंजाब के सीएम चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी (CM Channi's Nephew Arrest) के बाद से सियासी तूफान खड़ा हो गया है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (bikram singh majithia) का बयान सामने आया है। छापों को लेकर मजीठिया ने कहा- यह कहानी तीन लोगों की है। मनी, हनी और चन्नी की। उन्होंने कहा कि पहले मनी पकड़ा गया। उसके बाद हनी। उन्होंने साफ कहा कि अब चन्नी की बारी है, क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वह मुख्यमंत्री चन्नी के साले का बेटा है। उन्होंने दावा किया कि जो पैसे मिले हैं, वह सब चन्नी के हैं। हनी तो सिर्फ उसका खजांची है। 

जिसकी कोई इनकम नहीं, उसके पास 10 करोड़ कैश कहां से आया 

"

मजीठिया ने कहा कि 10 करोड़ कैश बरामद हुआ है। बड़े-बडे इंडस्ट्रलिस्ट पर रेड होती है, इतना कैश मिलता है क्या। उनका कोई इनकम का कोई साधन नहीं है। उसकी एक कंपनी है जो घाटे में चल रही है। ये पैसे कहां से आए। ये चुनाव माफिया, माइनिंग माफिया, लैंड माफिया से आए। ये बहुत बड़ा मामला है।  उन्होंने कहा कि दस करोड़ कहां से आया। 12 लाख की घड़ी कहां से आई। जिस बंदे की कोई इनकम नहीं तो इतना पैसा कहां से आया। उसे सीएम सिक्योरिटी क्यों दी गई। ये सारे पैसे पंजाब के लोगों के पैसे की लूट है। 

भतीजे की गिरफ्तारी के बाद चन्नी पर कस सकता है शिकंजा 
जनवरी में ईडी ने चन्नी के रिश्तेदार के घर व अन्य प्रतिष्ठान पर छापेमारी की थी। वहां से 10 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। उस समय भी चन्नी ने चुनावों के वक्त छापेमारी कर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। ईडी इस मामले की जांच कर रही थी। पंजाब विधानसभा चुनावों के बीच इन छापों से मोदी सरकार पर ईडी के जरिये दबाव बनाने का आरोप लगा रहा है। यहां 20 फरवरी को वोटिंग है। ऐसे में चन्नी के भतीजे की गिरफ्तार से चन्नी पर शिकंजा और कस गया है। 

कैश के बारे में नहीं बता सका हनी
हनी के पास से 10 करोड़ कैश कहां से आया यह सवाल सबसे बड़ा है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की पूछताछ में वह इसी सवाल पर अटक गया था। ईडी ने उसे पूछताछ के लिए जालंधर बुलाया था।  उससे सवालों की शुरुआत हुई तो वह कैश कहां से आया, इसी सवाल का जवाब नहीं दे सका। इसके बाद वह फंसता चला गया। बताते चलें कि चन्नी के रिश्तेदार पर 2018 में अवैध माइनिंग का मामला दर्ज है।  

यह भी पढ़ें
चुनाव से पहले CM Channi की बढ़ीं मुश्किलें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार, जारी पूछताछ
पंजाब:चन्नी के CM बनते ही लग्जरी लाइफ जीने लगा था हनी सिंह, महंगी घड़ियों का शौकीन, ब्यूरोक्रेसी भी संभालता था

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?