पंजाब: भगवंत मान सरकार का दीवाली पर कर्मचारियों को तोहफा, पुरानी पेंशन बहाली को मंजूरी

पंजाब सरकार ने सूबे के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है।

Ujjwal Singh | Published : Oct 21, 2022 9:38 AM IST

चंडीगढ़(Punjab).  पंजाब सरकार ने सूबे के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके आलावा भगवंत मान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के डीए में 6 फीसद की बढ़ोत्तरी करने का भी ऐलान किया है। वहीं सभी जिलों में सीएम विंडों खोलने का भी निर्णय भी लिया गया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वह पेंशन सिस्टम को रिव्यू कर रहे हैं। अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। इसका सैद्धांतिक तौर पर कैबिनेट में फैसला हो गया है। इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने यह कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट दिया है। इसके आलावा कर्मचारियों के डीए में 6 फीसद की बढ़ोत्तरी करने का भी निर्णय लिया गया है। 

Latest Videos

ये भी लिए गए अहम फैसले 
सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धार्मिक ग्रंथ ढोने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दे दी गई है। मोहाली मेडिकल कालेज के नए स्थान की स्वीकृति भी मिल गई है। इसके अलावा पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। वहीं पंजाब कैबिनेट ने पंजाब मंडी बोर्ड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट खत्म करने का भी निर्णय लिया है। इसके आलावा सरकार ने बिजली बोर्ड के आश्रितों को नौकरी देने का भी फैसला किया है। नौकरियों में पंजाबी युवाओं पर ध्यान देने के लिए ग्रुप सी और डी पदों के लिए पंजाबी पास होना अनिवार्य घोषित किया गया है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए नौकरी पाने के लिए पंजाबी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां