CM कैप्टन अमरिंदर के जिले में चल रहा था कैसीनो, रूस और थाईलैंड से आती थीं लड़कियां..70 लोग गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की क्राइम यूनिट ने सूचना के आधार पर यह पर्दाफाश किया है। जहां पर करोड़ो रुपये का लेनदेन ऑनलाइन ढंग से होता था, जिसके तार मुंबई से लेकर दुबई तक फैला हुआ था। इस मामले में पुलिस को कई करोंड़ों का डाटा हाथ लगा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2021 10:00 AM IST


पटियाला. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने जिले पटियाला में अवैध रूप से चल रहे कसीनो का भंडाफोड़ हुआ है। जहां पर विदेशों की तरह  अवैध तरीके से कसीनों को चलाया जा रहा था। बता दें कि यहां करोंड़ों रुपए का लेनदेन होता था। जिसमें  मसाज, वेड गर्म, कैसिनो में जुआ और सट्टा चलता था। इन लोगों के ऐशो आराम के लिए रूस नेपाल, थाईलैंड और नागालैंड से लड़किया मंगवाई जाती थीं।

महंगी-महंगी गाड़ियों में कई राज्यों से आते थे लोग
दरअसल, पंजाब पुलिस की क्राइम यूनिट ने सूचना के आधार पर यह पर्दाफाश किया है। जहां पर करोड़ो रुपये का लेनदेन ऑनलाइन ढंग से होता था, जिसके तार मुंबई से लेकर दुबई तक फैला हुआ था। इस मामले में पुलिस को कई करोंड़ों का डाटा हाथ लगा है। यहां जुआ खेलने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश से लोग महंगी-महंगी गाड़ियों में आते थे।

पुलिस ने 70 लोगों को किया गिरफ्तार
बता दें कि  मुख्यमंत्री के जिले पटियाला के बनूड़ में पैलेस में अवैध तरीके से जुए के अड्‌डे में शराब पिलाने और जिस्मफरोशी का धंधा भी होता था। पुलिस ने कई विदेशी लड़कियों को मौके से पकड़ा है। यहां से मालिक समेत 70 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें 10 तो विदेशी लड़कियां हैं। इसके अलावा पुलिस ने जुए और खाने की 8 करोड़ रुपए की एंट्रीज का रिकॉर्ड जब्त किया है।

होटल मालिक बुलाता था विदेशी लड़कियां
क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) के एसपी ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वालों लोगों की खातिरदारी होटल का मालिक करता था। उनके लिए शराब से लेकर विदेशी लड़िकयों का इंतजाम आरोपी पैसेल मालिक करता था। जांच में सामने आया है कि पकड़े गई आरोपियों की लिंक  राजनीतिक पार्टियों से है। पुलिस फिलहाल इस राजनीतिक हस्ती  तक पहुंचने की फिराक में है।
 

Share this article
click me!