पीएम मोदी के पंजाब दौरे में बड़ा आतंकी हमला कर सकता है ISI, आतंकवादियों ने निशाने पर 10 नेता और अधिकारी

Published : Aug 21, 2022, 02:15 PM IST
पीएम मोदी के पंजाब दौरे में बड़ा आतंकी हमला कर सकता है ISI, आतंकवादियों ने निशाने पर 10 नेता और अधिकारी

सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा राज्य सरकार को अलर्ट भेजा गया है कि राज्य में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। पीएम मोदी 24 अगस्त को मोहाली का दौरा करेंगे। यहां वो टाटा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

चंडीगढ़. मुंबई में 26/11 जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी मिलने के बाद अब पंजाब में भी आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। बड़ी बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दो दिन के बाद मोहाली को दौरा करना है। पीएम मोदी की यात्रा से पहले खुफिया एजेंसी ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI चंडीगढ़ और मोहाली में बड़ा धमाका करने की फिराक में हैं। सूत्रों के अनुसार, आतंकी मोहाली या चंडीगढ़ के किसी बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं। बता दें कि शनिवार को मुंबई में 26/11 जैसे आंतकी हमले का एक मैसेज मुंबई पुलिस को मिला है। जिसके बाद सुरक्षा सख्त कर दी गई है। 

केन्द्रीय एजेंसी ने किया अलर्ट
केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा राज्य सरकार को अलर्ट भेजा गया है कि राज्य में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। केन्द्रीय जांज एजेंसी से अलर्ट मिलने के बाद पंजाब पुलिस एक्टिव हो गई है। हाल ही में  4 आतंकी दिल्ली से पकड़े गए थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और मोगा के साथ मोहाली भी है।

24 को मोहोली कौ दौरा करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को मोहाली की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी यहां टाटा कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी कीी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अलर्ट मिलने के बाद कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

निशाने में हैं कई नेता
जानकारी के अनुसार, पंजाब के कई बड़े नेता और अधिकारी आतंकवादियों के निशाने पर हैं। खुफिया विभाग द्वारा भेजी गई लिस्ट के अनुसार, राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, विजयइंदर सिंगला और परमिंदर पिंकी का नाम शामिल है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा भेजी गई लिस्ट के बाद इन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- पंजाब में किसान ने डेढ़ करोड़ से बनाया ड्रीम हाउस, लेकिन अब 500 फीट दूर खिसकाया जा रहा...जानिए क्यों

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Sangrur Rally: संगरूर ही क्यों चुना? कांग्रेस के पंजाब में मिशन 2027 का क्या है प्लान?
Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?