नशे में थे भगवंत मान, जर्मनी में प्लेन से नीचे उतारा, विपक्ष बोला- मुख्यमंत्री ने पंजाब को शर्मिंदा किया

Published : Sep 19, 2022, 04:54 PM ISTUpdated : Sep 19, 2022, 06:08 PM IST
 नशे में थे भगवंत मान, जर्मनी में प्लेन से नीचे उतारा, विपक्ष बोला- मुख्यमंत्री ने पंजाब को शर्मिंदा किया

सार

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर बादल ने दावा किया है मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी की फ्लाइट से नीचे उतार है। क्योंकि उन्होंने शराब पी रखी थी। मान ने पूरी दुनिया में पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है।   

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी की फ्लाइट से नीचे उतारने का मामला गरमा गया है। शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर बादल ने दावा किया है सीएम भगवंत मान को नशे में होने के कारण लुफ्थांसा एयरलाइंस से नीचे उतार दिया गया था। बादल ने कहा कि मान ने  पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है। वहीं राज्य में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को प्लेन से उतारे जाने की खबरों को अफवाह बताया है।

सुखबीर बादल ने सीएम भगवंत मान को नीचे उतारने की वजह भी बताई
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर सीएम मान को फ्लाइट से नीचे उतारने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा-भगवंत मान ने लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा करते समय शराब पी रखी थी। जिसके चलते एयरलाइंस ने ये कदम उठाया है। क्योंकि मान ने पी रखी थी कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इतना ही नहीं बादल ने इस मामले के लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सफाई देने को भी कहा है।

जानिए कब का है यह पूरा मामला
दरअसल, यह मामला 17 सितंबर का है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भगवंत मान इस दिन दिल्ली लौट रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस  दौरान मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया था। यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था। यह दिल्ली में रात 12.55 बजे लैंड करता, लेकिन इस हंगामे के बाद फ्लाइट को रोक दिया गया। सुखबीर बादल ने कहा कि ऐसा मैं नहीं बोल रहा हूं, बल्कि इस फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्री कह रहे हैं। उन्होंने मीडिया को जो मान के शराब वाली बात की जानकारी दी थी।

सीएम मान पत्नी के साथ गए थे जर्मनी
बता दें कि सीएम भगवंत मान 11 सितंबर को जर्मनी के दौरे पर गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। जर्मनी में वह दुनिया के प्रमुख व्यापार मेले, ड्रिंकटेक 2022 में भी शामिल हुए थे। उन्होंने म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन का दौरा किया और पंजाब में निवेश की मांग की है। वहीं  AAP ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। CM कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं। 


 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

SHOCKING : डरावना है पंजाब का ये Video, सिरफिरे ने 3 सेकंड में मारीं 3 गोलियां
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल