पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में ठंड का कहर जारी

Published : Jan 20, 2020, 06:29 PM ISTUpdated : Jan 20, 2020, 06:31 PM IST
पंजाब, हरियाणा के  ज्यादातर इलाकों में ठंड का कहर जारी

सार

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा।

चंडीगढ़. पंजाब, हरियाणा के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा।

नारनौल राज्य रहा सबसे ठंडा क्षेत्र 

हरियाणा के नारनौल राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन राज्यों में रहा इतना तापमान

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.1, 5.3, 6.1, 4.8, 5 और 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.5 डिग्री सेल्सियस और करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान रोहतक में 8.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर स्थित काजीगुंड में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक घाटी में अगले दो दिनों में छिटपुट से भारी बारिश होने की संभावना है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सप्ताह में एक रात मेरे साथ गुजारो, सारा कर्जा माफ', फाइनेंसर ने नर्क बना दी महिला की जिंदगी
कौन हैं AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा? रेप केस में गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे