अमेरिका में पढ़ी ये महिला विधायक बनने जा रही है दुल्हन, शादी में शामिल हो सकते हैं कई दिग्गज

Published : Nov 17, 2019, 04:31 PM ISTUpdated : Nov 17, 2019, 04:55 PM IST
अमेरिका में पढ़ी ये महिला विधायक बनने जा रही है दुल्हन, शादी में शामिल हो सकते हैं कई दिग्गज

सार

रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह पंजाब के विधायक अंगद सैनी की दुल्हन बनने जा रही हैं। वह  21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन एक रिसॉट रखा गया है।

नवांशहर (पंजाब). रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह पंजाब के विधायक अंगद सैनी की दुल्हन बनने जा रही हैं। वह  21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन एक रिसॉट रखा गया है।

दोनों ही राजनीतिक परिवार से आते हैं
बता दें कि अंगद सिंह और अदिति दोनों ही साल 2017 में पहली बार विधायक बने हैं। अदित रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। वहीं अंगद ने पंजाब के नवांशहर सीट से जीत दर्ज कर कांग्रेस MLA बने हैं।  दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं। जहां अंगद पंजाब के स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक चुने गए थे। वहीं अदिति के पिता अखिलेश सिंह ने 5 बार इसी सदर सीट पर चुनाव जीता था। करीब 6 महीने पहले उनका निधन हो गया। 

US की है मैनेजमेंट की पढ़ाई
अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनकी स्कल की पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल से हुई है। उन्हंने से 12 क्लास की पढ़ाई दिल्ली से की थी। इसके बाद वह आगे की एज्जूकेश्न के लिए अमेरिका चली गईं थी। 

प्रियंका और राहुल से लेकर CM योगी भी हो सकते हैं शामिल
इस हाईप्रोफाइल शादी में कई सियासी दिग्गजों शामिल होने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक,  इस समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। वहीं अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस विधायक हैं और प्रियंका गांधी से उनकी करीबी किसी से छिपी नहीं है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका और राहुल गांधी भी शादी में शामिल हो सकते हैं। वहीं अमेठी के राजघराने से लेकर पंजाब के कई राजघराने इस शादी में सरीक हो सकते हैं। दोनों ही राजनीतिक परिवार से आते हैं, ऐसे में अनुमान है कि कई बड़े-बडे दिग्गज नेता भी इस समारोह में दिख सकते हैं।

यूपी के सबसे युवा विधायकों में एक हैं अदिति 
अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। उन्होंने साल 2017 में 90 हजार अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट हासिल की थी। गौरतलब है कि उनके पिता अखिलेश सिंह ने पांच बाट इसी सदर सीट पर चुनाव जीता था। तकरीबन 6 माह पूर्व इनका लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। 

राहुल गांधी से शादी की फैली थी चर्चाएं 
गौरतलब है कि अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भगवंत मान वीडियो विवाद: क्या नए सख्त बेअदबी कानून से घिरेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री?
Punjab Power Crisis: बिजली संकट जूझता पंजाब, आखिर किसकी लापरवाही से डगमगाया पूरा सिस्टम?